• Sun. May 17th, 2026

प० बंगाल कुल्टी पीने के पानी की मांग करने पर स्थानीय 65 नंबर वार्ड के पार्षद नदीम अख्तर (बबलू) पर दुव्र्यवहार का आरोप ।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 18, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी, कुलटी के नेहरू पार्क के निकट स्थित नीचूग्राम की रहन वाली पूनम खातून ने पीने के पानी की मांग करने पर स्थानीय 65 नंबर वार्ड के पार्षद नदीम अख्तर (बबलू) पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाया। जिसकी लिखित शिकायत थाने में करने पर सोमवार की देर शाम को पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन की मौजदूगी में कुल्टी पुलिस मामले की छानबीन करने पीड़ित महिला के घर पहुंची। जहा कइ महिलाए भी मौजूद थी।

इस संबंध में नीचूग्राम के रहने वाले मुर्तजा अली की पत्नी पूनम खातून ने आरोप लगाते हुए कहां कि 65 नंबर वार्ड के नीचूग्राम में पिछले कई दिनो से पीने का पानी नहीं आ रहा हैं। जिसकी मांग को लेकर स्थानीय पार्षद नदीम अख्तर (बबलू) के कार्यालय में गए। जहां थोड़ा इंतजार के बाद पार्षद के आने पर पानी की मांग की गई। लेकिन बदले में पार्षद हमलोग से गाली गलोज करने लगे। जिसका हमलोग ने विरोध किया और इस प्रकार के व्यहवार को लेकर कुल्टी थाना में पार्षद के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई गई। कुल्टी पुलिस मामले की जांच के लिए पूर्व पार्षद अख्तर हुसैन की मौजदूगी महिला से घटित घटना की जानकारी रख ली।

वहीं दूसरी ओर संबंधित मामले को लेकर पार्षद नदीम अख्तर (बबलू) ने महिला पूनम खातून द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया हैं। उन्होंने कहां कि महिला से जब पूछा गया कि नल कनेक्शन का रशीद दिखाए तो उल्टा सीधा कहने लगी और पूरे मामले की जांच निजि स्तर पर कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *