• Wed. Apr 1st, 2026

तिब्बत मार्केट में Corona ब्लास्ट, 90% तिब्बती Corona संक्रमित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 13, 2022

 

जमशेदपुर के गोलमुरी में लगने वाले तिब्बत मार्केट में भी कोरोना का कहर देखने को मिला है. यहां सभी दुकानकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसके बाद मार्केट को सील करने का आदेश जारी कर दिया गया है. गुरुवार को गोलमुरी सर्विलांस टीम के हेड पुलक मंडल अपनी टीम के साथ तिब्बत मार्केट को सील करने पहुंचे. पुलक मंडल ने बताया कि 7 जनवरी को सभी दुकानदारों का कोरोना टेस्ट किया गया था आज सभी का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया. एडीएम के आदेश के बाद वे मार्केट को सील करने पहुंचे है.
जैसे ही सभी अपनी नेगेटिव रिपोर्ट ले आयेंगे वैसे ही फिर से मार्केट को खोल दिया जायेगा. इधर दुकानदारों का कहना है कि आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट 2 से 3 दिन में आ जाती है पर रिपोर्ट पांच दिन बाद आई है वहीं सभी दुकानदार मास्क का उपयोग किया जाता है फिर भी उन्हे कोरोना पॉजिटिव बताया गया है. अब उनके पास काम को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।

crescent ad

रिपोर्ट : अंकित कुमार  सिंह ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *