
नरेंद्र मोदी को गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुने जाने और NDA गठबंधन द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संसद के से सीधे लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे।

जहां उन्होंने आडवाणी से मुलाकात की और उन्हें सप्रेम फुलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

वहीं खबरों की मानें तो नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। इस दौरान वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
बताते चलें नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है।
आडवाणी को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं नरेंद्र मोदी
गौरतलब है कि 90 साल के जोशी भी बीजेपी के संस्थापक सदस्य हैं। आडवाणी और जोशी राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। जोशी ने 1991 से 1993 के बीच पार्टी के अध्यक्ष के रूप में काम किया।
10 साल में मोदी को आडवाणी से मिलने का मौका छोड़ते नहीं देखा गया है। 2014 और 2019 में भी मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे थे और आशीर्वाद लिया था।
आडवाणी का बीजेपी को यहां तक पहुंचाने में जितना योगदान है, उतना ही के सफर में भी है। आडवाणी को कई मौकों पर मोदी के लिए ढाल बनकर खड़े होते देखा जाता था।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
