
दारू थानाक्षेत्र में अवैध बालू की ढुलाई धडल्ले किया जा रहा है। बालू की इस अवैध ढुलाई में दारू प्रशासन मौन है। अवैध बालू की ढुलाई करने वाले लोग मनमाने दर पर लोगों को बालू उपलब्ध कराते है। वर्तमान समय मे दारू क्षेत्र में बालू 2000 से 2500 रुपए प्रति ट्रेक्टर मनमानी दामों पर बेचा जा रहा है। इस कार्य को अंजाम देने में कुछ दलाल किस्म के लोग जुड़े हुए है। जिसकी भनक दारू प्रशासन को भी नही है ।अधिक दाम पर बालू मिलने से अबुआ आवास जैसे योजना को पूरा करने में लाभुकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है या फिर अधूरा रह सकता है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
