• Mon. Feb 16th, 2026

ब्वॉयफ्रेंड के इश्क में डूबी महिला ने कराया पति का मर्डर, चारों हत्यारे गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

फिरोजाबाद: जिले में 18 मई 2024 को एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया. वारदात के पीछे पति-पत्नी और वो की कहानी सामने आई.

 

महिला ने ही अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कराई थी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

 

वहीं, इस मामले में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 मई 2024 को उत्तर थाना क्षेत्र में जलेसर रोड शनिदेव मंदिर के पास एक खेत से शव बरामद हुआ था. उसकी शिनाख्त जॉनी पुत्र सत्यप्रकाश निवासी सरजीवन नगर थाना रामगढ़ के रूप में हुई थी.

 

जॉनी दो दिन पहले लापता हुआ था. उसकी गुमशुदगी जॉनी की पत्नी ज्ञानदेवी ने दर्ज कराई थी. जब जॉनी का शव बरामद हुआ, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर हुआ कि जॉनी की हत्या गला दबाकर की गई थी.

 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की, तो पता चला कि जॉनी के घर जय सिंह यादव निवासी गांव जारखी थाना टूंडला का आना-जाना था. पुलिस ने जब जयसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो जय सिंह ने बताया कि उसने ही जॉनी की हत्या अपने दो दोस्त प्रांशु और योगेश के साथ मिलकर की थी. साथ ही इस पूरे षड्यंत्र में जॉनी की पत्नी ज्ञानदेवी भी शामिल थी.

 

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि जय सिंह का ज्ञानदेवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ज्ञानदेवी के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, तो ज्ञानदेवी ने यह खतरनाक योजना बनाई. जय सिंह ने अपने दोस्त योगेश, प्रांशु की मदद से पहले जॉनी को शराब पिलाई, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. जॉनी की हत्या के आरोप में पत्नी ज्ञानदेवी, उसके प्रेमी जय सिंह, प्रांशु और योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *