
सासाराम- : सासाराम में कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की व्यवसाई सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के असम के सांसद दिलीप सैकिया तथा दरभंगा के विधायक संजय सरावगी शामिल हुए। सासाराम की एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि पिछले 10 सालों से केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद व्यवसाईयों ने सुकून की सांस ली है। पहले जहां प्रशासनिक से लेकर गुंडा तत्व व्यवसाईयों को परेशान करते थे। अब व्यवसाई सुकून से अपना कारोबार कर रहे हैं। व्यवसाईयों के कारण ही देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवें स्तर पर पहुंच गई है। प्रधानमंत्री की इच्छा है कि आने वाले समय में भारत को दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। इसके लिए हम सभी को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनना होगा। वही दरभंगा के भाजपा के विधायक संजय सवारागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए व्यवसाईयों के सहयोग की आवश्यकता है। देश भर के व्यवसाई यह चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बने। इसके लिए हम सबको एनडीए के प्रत्याशियों को वोट देना होगा। उन्होंने सासाराम सीट से भाजपा के प्रत्याशी शिवेश राम तथा काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा को वोट करने की अपील की।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
