• Fri. Feb 20th, 2026

बीजेपी युवाओं को दे पहले नौकरी फिर मांगें वोट : कल्पना सोरेन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

 

विविधता ही हमारे देश की खूबसूरती , हम सभी जाति-धर्म के लोगों का करते हैं सम्मान : कल्पना सोरेन

 

धनबाद : रविवार 19 मई को निरसा के रामकनाली स्थि‍त काली मंदिर मैदान में धनबाद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में इंडिया महागठबंन के बैनर तले विसाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को मुख्‍य रूप से झारखंड मुक्त‍ि मोर्चा की नेत्री सह पूर्व पुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया।

 

कल्पना सोरेन ने कहा कि बीजेपी की सरकार नौकरी देने का पूराना वादा पूरा नहीं किया और फिर से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने पूछा कि 2014 में मोदी सरकार ने नौकरी देने का जो वादा किया था, क्या उसे पूरा किया गया। नौजवानों के दस निकल गए लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली।

 

उन्हेंने कहा कि देश के बेरोजगार युवाओं को केंद्र की सरकार से हिसाब मांगनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि पहले नौकरी दिजीए फिर आप वोट मांगीए। पहले पूराने वादे को पूरा कीजिए फिर वोट मांगीए। उन्होंने कहा कि सारे जहां से अच्छा हिदुस्तां हमारा।

 

हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं, रंग-रूप-भाषा चाहे अनेक हैं। अलग-अलग रंगरूप, जाति-धर्म ही हमारे देश की खूबसूरती है। मंदिर, मस्जदि, गुरूद्वारा, चर्च ही हम सभी को बांध रखा है। हम सभी को सम्मान करते हैं। कल्पना सोरेन ने कहा कि धूप-पसीना न देखते हुए मतदान के दिन अपने मतदान केंद्रों पर जाएं और वोटकर अपने प्रत्याशी अनुपमा सिंह को को भारी बहुमत से विजयी बनावें। उन्होंने भारी जनसमूह को दिखाते हुए कहा कि यह भीड़ नहीं बदलाव की ओर इशारा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *