
14 प्रत्याशियों ने किया था नमांकन,चार का हुआ नामांकन रद्द,सभी प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह किया गया आवंटित,सासाराम लोकसभा के 79 मतदान केंद्र पर सुबह 7 से संध्या 4 बजे तक होगी मतदान डीएम सावन कुमार ने प्रेस वर्ता कर दी जानकारी।

कैमूर -: भभुआ नगर सासाराम सुरक्षित संसदीय क्षेत्र से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है वही चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द की करवाई की गई है। किसी प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस नहीं लिया गया है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है उक्त बातें शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। इन्होने कहा कि सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसमें से चार प्रत्याशियों को कागजात सही नहीं रहने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया। नामांकन रद्द होने के बाद 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। निर्वाचन आयोग द्वारा सासाराम संसदीय क्षेत्र के 79 मतदान केंद्र पर सुबह 7:00 से 4:00 तक मतदान होगी होगी जिसमें चैनपुर विधानसभा के 53 मतदान केंद्र पर एवं चेनारी विधानसभा के 26 मतदान केंद्र पर होगी। चैनपुर एवं चेनारी विधानसभा के कुछ बूथ को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा भभुआ, मोहनिया कारहगर, एव सासाराम के सभी मतदान केंद्र पर सुबह 7: से शाम 6: तक मतदान होगी। महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभी विधानसभा में एक- मतदान केंद्र को पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है जहां महिलाकर्मियों की तैनाती पीठासीन पदाधिकारी से लेकर सभी मतदान पदाधिकारी के रूप में की जाएगी, साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी विधानसभा में एक पी डब्लू डी मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पीठासीन पदाधिकारी से लेकर दिव्यांग मतदान पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी।

*चुनाव संबंधी किसी मामले के लिए पर्यवेक्षक को फोन लगा दर्ज करा सकते हैं शिकायत*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहां की कोई भी मतदाता है या अन्य लोग लोकसभा
चुनाव के दौरान आपके क्षेत्र में मतदान कार्य के दौरान या प्रचार के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी दिखती है तो घर बैठे आप शिकायत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कार्य के लिए तैनात किए गए पर्यवेक्षक से कर सकते हैं। शिकायत करने के लिए किसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शिकायत दर्ज करने के लिए सभी पर्यवेक्षकों का नंबर जारी कर दिया गया है ।
सामान्य प्रेक्षक के रूप में एस० जयन्धि को तैनात किया गया है जिनकी मोबाइल नंबर 85440 87745 है, वही पुलिस प्रेक्षक के रूप में अशोक गोयल की तैनाती की गई है जिनकी मोबाइल नंबर 85440 87746 है एवं व्यय प्रेक्षक के रूप में सुरेश बाबू के० एन० की तैनाती की गई है जिनका मोबाइल नंबर 854408 7618 हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नियुक्त किए गए सभी पर्यवेक्षक के जारी किए गए संपर्क सूत्र पर कोई भी अभ्यर्थी/राजनीतिक दल के प्रतिनिधि/आम मतदाता संपर्क कर अपनी शिकायत अन्य समस्या दर्ज कर सकते हैं।
*मतदान केंद्र को इस बार नहीं किया गया है शिपट*
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि इस बार किसी भी मतदान केंद्र को शिफ्ट नहीं किया गया है सभी मतदाता अपने मूल मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे। इससे मतदाताओं में खुशी है क्योंकि मतदाताओं को मतदान करने के लिए कई किलोमीटर जाना पड़ता था।
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जो किया गया आवंटित।
(1) मनोज कुमार—: इंडियन नेशनल कांग्रेस- हाथ
(2) शिवेश कुमार—: भारतीय जनता पार्टी- कमल
(3) संतोष कुमार—: बहुजन समाज पार्टी—: हाथी
(4) अमित कुमार अंबेडकर—: बहुजन मुक्ति पार्टी—: चारपाई
(5) उजारन मुसहर—: जन जनवादी पार्टी—: आरी
(6) नंदलाल राम —: राष्ट्रीय समाज पक्ष—: सिटी
(7) पूनम देवी—: जनतंत्र आवाज पार्टी—: एअरकंडीस्न्नर
(8) बनारसी दास—: पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
(9) संतोष कुमार खरवार —: भारतीय गांधीवादी पार्टी—: छड़ी
(10) शिव शंकर राम—: निर्दलीय- चिमनी।
बाईट—: डीएम कैमूर
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
