• Mon. Feb 16th, 2026

इंडिया समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में मतदान करने हेतू आयोजित जनसभा में जिले भर के हज़ारो कार्यकर्ता शामिल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2024

 

 

लिट्टीपाड़ा प्रखंड में इंडिया गठबंधन कि रैली में झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन ने कहा सबसे ज्यादा समय तक झारखंड में राज करने वाली पार्टी बीजेपी आदिवासी समाज कि सबसे बड़ी दुश्मन, जनता मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार।

साहेबगंज -: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करियोडीह आम बागान में आयोजित इंडिया समर्थित झामुमो प्रत्याशी श्री विजय हांसदा के पक्ष में मतदान करने हेतू आयोजित जनसभा में जिले भर के हज़ारो कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह झामुमो की स्टार प्रचारक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ साथ महेशपुर के विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी, राजमहल सांसद सह वर्तमान में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश मरांडी व पूर्व मंत्री सह पार्टी केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्म को संबोधित किया। झामुमो नेत्री सह पार्टी की स्टार प्रचारक श्रीमती कल्पना सोरेन के करियोडीह स्थित आम बागान पहुँचने पर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी,वर्तमान सांसद विजय हांसदा ,विधायक दिनेश मरांडी पूर्व मंत्री सह केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू , झामुमो जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा माला पहनाकर व बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। इस विशाल जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा कि आपको याद होगा कि 2019 में जब पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार राज्य में बनी तो भाजपा के पेट मे दर्द होने लगा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री राज्य की गद्दी पर कैसे बैठ सकता है। सरकार को गिराने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन जब उसमे भी केंद्र की भाजपा सरकार को सफलता नही मिली तो आप सबके चहेते नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया गया। क्या कोई बता सकता है उनका गुनाह क्या है? कोरोना महामारी में अपनी व अपने परिवार की चिंता नही कर हेमंत सोरेन जी ने गरीब गुरबों, आदिवासियों व मूलवासियों की चिंता में दिन रात लगे रहे। आप लोगों को याद होगा कि हमारी हेमंत सरकार ने राज्य के बाहर फँसे मजदूर भाइयों को हवाई जहाज से घर लाने का काम किया। उनके लिए भोजन का इंतजाम किया। हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए छात्रों के लिए, मजदूरों के लिए अनेकों जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। आज भले ही वो जेल में है लेकिन उनकी सोच को दबाया नही जा सकता। हेमंत सोरेन जी का संदेश है कि आपलोग पुनः तीसरी बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र से युवा, कर्मठ, बेबाकी से जनता की बात सदन में रखने वाले इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी संख्या से जिताएं और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में अपना योगदान दें।
वही महेशपुर विधायक सह पार्टी के स्टार प्रचारक प्रो० स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य गठन के पश्चात सबसे अधिक समय तक राज करने वाली भाजपा की सरकार ने राज्य के आदिवासियों,मूलवासियों व गरीब जनता की कभी सुध नही ली। राज्य में आदिवासियों व मूलवासियों के ऊपर अत्याचार भाजपा की सरकार ने किया। आप सबने देखा कि किस प्रकार से गोड्डा में अडानी को जमीन दिलाने के लिए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के ईशारे पर आदिवासियों के फसल लगे खेतों पर जेसीबी मशीन चलाकर उनकी जमीनों को लूटा गया। हमारी सरकार हमेशा से राज्य के वीर पुरखों के सपने को पूरा करने का काम करती आई है। आप सब इस 1 जून को होनेवाले चुनाव में विजय हांसदा का पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें व दुसरो को भी प्रेरित करें।वहीं राजमहल के वर्तमान सांसद सह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये व लोकतंत्र की हत्या करने के विरुद्ध आगामी 1 जून को होनेवाले मतदान के दिन बढ़ चढ़कर भारी संख्या में तीर कमान का बटन दबाऐं क्योकि भाजपा की सरकार ने लोगों को जाति व धर्म के नाम पर लड़ाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकनें का काम किया है। आज देश का किसान, युवा, महिला, व्यापारी सभी परेशान है। देश मे महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन भाजपा सरकार विकास की बात न करके युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह दे रही है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर भाजपा ने घोटाला का एक नया इतिहास रच दिया। इसलिए आनेवाले 1 जून को तीर-धनुष छाप में वोट देकर केंद्र की भाजपा सरकार को दिल्ली की गद्दी से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें ताकि देश में फिर से अमन चैन शांति हो, संविधान की रक्षा हो तथा देश संवैधानिक तरीके से आगे बढ़े और विकास के नये आयाम गढ़ सके। लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश मरांडी ने भी कहा कि झामुमो पार्टी गरीब गुरबों आदिवासियों व मूलवासियों की पार्टी है जबकि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी राज्य के दबे कुचले पिछड़ो के हक अधिकार की बात करते है जबकि भाजपा दबे कुचले पिछड़ो आदिवासियों व मूलवासियों के हक अधिकार को छिनने का काम करती है। हमारी सरकार ने राज्य के हरेक तबके के लोगों के हित मे कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंडियों की जनता का शोषण करने का काम किया। आप सब एक जुट हो जाये। समय आ गया है कि दिल्ली की गद्दी में इंडिया गठबंधन की सरकार बैठे और आप सबके साथ न्याय हो इसलिए राजमहल से लोकप्रिय प्रत्याशी विजय हांसदा को भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजने का काम करें, हेमलाल मुर्मू ने कहा कि आज भाजपा देश मे लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा देश के कानून और संविधान को बदलना चाहती है। हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि इन सब बातों की जानकारी गाँव गली व कस्बों तक पहुँचाकर भाजपा के काले चेहरे को बेनकाब करें और एकजुटता के साथ आनेवाले 1 जून को क्रम संख्या चार पर अंकित तीर कमान का बटन दबाकर विजय हांसदा को जिताने का काम करे व झारखंड को नही झुकने देने का प्रण लें।
मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव,जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया, कांग्रेस के रसका हेम्ब्रम, जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनि हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष चरण मुर्मू, प्रखंड सचिव जावेद आलम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, एतवारी पहाड़िया सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश मे चुनाव हो रहा है यह केवल चुनाव नही बल्कि आप सबके हक अधिकार की लड़ाई है। भाजपा की सरकार ने रोजगार का वादा किया और तमाम सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाईजेशन करने का काम किया। आज लोकतंत्र खतरे में है। हमारा संविधान खतरे में है। सबों को मिलकर इस लड़ाई को जितना है। यह चुनाव देश मे खुशहाली लाएगी। आप सब संकल्प लेकर घर जाएं कि तानाशाह को वोट के चोट से करारा जवाब देंगे और राजमहल से पुनः तीसरी बार विजय हांसदा को जिताकर इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे, मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला सह सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सदस्य आलमगीर आलम, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य संतोष भगत, जिला सदस्य सुशील भगत, जिला सदस्य प्रेम रजक, जिला सदस्य जहूर आलम, जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, जिला सोशल मीडिया सदस्य आफताब आलम, नूर आलम, आदित्या तिवारी, मोसर्रफ हुसैन, मुबारक हुसैन, तनवीर अली, प्रोफेसर नजरुल ईस्लाम, इम्तियाज अली, आरिफ अंसारी, नजरुल अंसारी, सगीर अंसारी सहित इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य, सभी प्रखंडो के प्रखंड कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य, पंचायत के अध्यक्ष सचिव सहित हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *