
धनबाद: यूँ तो इस बार लोकसभा चुनाव में 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैँ। इसमे हर पार्टी जनता के बीच चुनावी मुद्दा को लेकर गयी है।भाजपा का मुद्दा है।देश में तीसरी बार पीएम मोदी को सत्ता में लाना है।वहीं कोंग्रेस का मुद्दा है,पीएम मोदी को सत्ता से हटाना है।जानता के बीच इस दोनो पार्टी को लेकर यही माइंड सेट है।

लेकिन इन सबसे अलग हट कर एक निर्दलीय उम्मीदवार अकबर अली भारतीय ने जिस मुद्दा को लेकर जानता के बीच चुनाव में उतरा है वह जानता को ज्यादा आकर्षित कर रहा है।वह मुद्दा है ऋण मुक्त भारत।

उन्होंने अंतर्कथा से बात-चीट में बताया कि आज जानता की सबसे बड़ी समस्या है गरीबी मुफ्फलिसी और इन सब के बींच ऋण के बोझ दब कर समाज के कुछ लोगों को विवस होकर आत्महत्या तक करने को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अगर सरकार बड़े बड़े उद्योगपति और अपने करीबियों का कर्ज़ा माफ कर रही है तो आम आदमी की क्यों नही ..?
जो लाचारी में कर्ज़ ली और नाह दे पाने के कारण आज आत्महत्या के लिए विवश हो रहे है तो उसकी कर्ज़ क्यों नही माफ की जा सकती है।
उन्होने बताया कि अगर वे जीत कर लोकसभा जाते हैँ तो संसद में इस तरह क़ानून बनाने की मांग करेंगे की अगर बड़े उद्योग पतियों के कर्ज़ माफ करने का प्रबधान है तो लाचार और मज़बूर लोगों की लिष्ट बनाकर पहले उसका कर्ज़ माफ किया जाये।
अकबर अली भारतीय का मनाना है कि आज पूरे भारत में, धनबाद लोकसभा के किसी भी क्षेत्र में गली कोचों में चले जाइए 100में 60से70% लोग कर्ज़ से दबे हुये हैँ, जो इससे परेशान हैँ। अगर कोई व्यक्ति चाहता है कि हमारा क़र्ज़ माफ़ हो तो वे हमसे जुड़ें हमारा साथ दें , हमारी पूरी टीम आम जनता के साथ है! अगर हम चुनाव जीत गए तो पूरे धनबाद लोकसभा से एक-एक व्यक्ति को चुन चुन कर कर्ज माफ कराने का प्रयास करेंगे और अगर हमने ऐसा नहीं किया तो मैं वादा करता हूं पूरे धनबाद लोकसभा कि सभी जानताओं अपनी माताओं बहनों से कि मैं अपना सांसद पद से इस्तीफा दे दूंगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
