
धनबाद : शहर के स्थानीय नावाडीह विनोद बिहारी चौक स्थित ,पढ़ो और लड़ो का नारा देने वाले झारखंड के वीर माटी पुत्र ,झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो जी की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने एवं काले कपड़े से चेहरे को ढक देने के मामले को भारतीय जनता पार्टी ने काफ़ी गंभीरता से लिया है,

भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ऊर्फ कुमार अमित ने कहा कि सामाजिक एवं बाहरी भीतरी का विद्वेष फैलाने का यह कुत्सित असफल प्रयास हम कभी पुरा नही होने देंगे।इस कुकृत्य की हम कड़े शब्दों में निंदा एवं भर्तसना करते हैं।

जिला प्रशासन सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकलवा कर एवं दोषियों को चिन्हित कर अविलंब कार्रवाई करें। साथ ही सरकारी पोलिटेकनिक कॉलेज से पांडरपाला काली मंदिर के बीच मुख्य सड़क पे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करे एवम पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जाय। निंदा करने वालों में उमाशंकर महतो, राजेश सिंह, मनोज पंडित, अरविन्द भारती, काजल दत्ता, शंभु सिंह, मनोज कुमार रिंकू, राणा सिंह, राजेश महतो, हुलास दास, भागीरथ दास, भोला पांडेय, चनेश्वर यादव, राम शर्मा सहित कई अन्य थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
