• Tue. Feb 17th, 2026

राजकमल में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2024

 

 

धनबाद।राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में मतदाता जागरूकता अभियान सप्ताह चलाया गया ।इसके तहत बच्चे एवं बच्चियों ने भाषण एवं प्रेरक गीत की प्रस्तुति की एवं रैली निकाली। बच्चियों के हाथ में मतदान करें देश गढ़े, पहले मतदान फिर जलपान जैसे स्लोगन लिखी तख्तियांँ हाथ में थी ।विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना योगदान अवश्य दें।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है किंतु दुर्भाग्य यह है कि इस देश के कई प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं जो इसके प्रति उदासीन हैं। बच्चे परिवार, रिश्तेदार, पड़ोसियों को मतदान करने हेतु जागरूक कर सकते हैं ।मेरा आग्रह है कि वे इस मुहिम का हिस्सा बने क्योंकि मतदाता लोकतंत्र का आधार हैं । 7 दिनों तक चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर शिक्षक विनय नारायण राय, राकेश कुमार मिश्रा, सीमा सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया इसी क्रम में शुभ वर्मा ,शिवम बरनवाल ,शिवेंद्र तिवारी, पुष्पहास मिश्रा, रक्षित पांडे, कृष्णा कुमार, मयंक कुमार ,अंशिका कंठ ,कीर्ति झा, तनु प्रिया ,सृष्टि कुमारी ,वर्षा साव, अदिति दत्ता ने भाषण के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया ।

‘चलो मतदान करें’ इस गीत को छात्र-छात्राओं ने गाकर लोगों को प्रेरित किया ।

प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा के अलावा इस मौके पर उप प्राचार्या उमा मिश्रा एवं उप प्राचार्य मनोज कुमार सहित शिक्षक- शिक्षिकाएंँ उपस्थित थीं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *