
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा प्रखंड के दो संवेदनशील मतदान केंद्र बूथ संख्या 38 वेदपुर एवं बूथ संख्या 222 मदनपुर में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ मतदान संपन्न करवाने को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च सह मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम का नेतृत्व निरसा थाना प्रभारी मनजीत कुमार दलबल के साथ कर रहे थे। पुलिस कर्मी हाथ में मतदाता जागरूकता पोस्टर लिए सभी के घर-घर पहुंच महिला एवं पुरुषों से 25 मई को मतदान करने की अपील की। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना होने पर ग्रामीणों को तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई। मौके पर एमपीएल ओपी प्रभारी जोगिंदर कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
