
पुटकी। पुटकी थाना अंतर्गत कोक प्लांट ऊपर धौड़ा निवासी 36 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार की शाम करीब 7 बजे ठनका गिरने से हो गई। साथ ही 2 अन्य महिलाएं भी ठनका की चपेट में आकर घायल है।

जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूर लाल मोहन पासवान की पत्नी पूनम देवी,ईश्वर पासवान की पत्नी 48 वर्षीय नीलम देवी एवं दिनेश पासवान की 35 वर्षीय पत्नी करुणा देवी एक साथ शाम करीब 7 बजे शौच के लिए बगल स्थित कंचन मैदान गई थी। तभी अचानक मौसम खराब हो गई और तेज आंधी के साथ वज्रपात के साथ ठनका गिर गया और तीनो महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। वहीं महिलाओ के हल्ला सुनकर आसपास के लोग वँहा पंहुंच गए।

आनन फानन में तीनो महिलाओ को धनबाद के एसएनएमसीएच ले गए जंहा चिकित्सकों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य महिलाएं अभी अस्पताल में इलाजरत है। वहीं मृत महिला का शव स्वजन लेकर घर चले आये। महिला की मौत के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
