
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी – 5 मई को लोकसभा महागठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल का केरेडारी एवं पिपरवार दौरा व जनसंपर्क करना सुनिश्चित हुआ है! रविवार को होने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर केरेडारी में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई! उक्त बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद मौजूद रही!! बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता एवं संचालन मो. दिलदार अंसारी ने किया!
बैठक में लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को भारी मतों से विजयी बनाने एवं आगामी रविवार को होने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई! निर्णय लिया गया कि रविवार को प्रखंड के सभी 16 पंचायत एवं पिपरवार क्षेत्र के तीन पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा जिसका रूट चार्ट भी बनाया गया!. विधायक अंबा प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि विस्थापितों के हक अधिकार को बचाना है तो महागठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाना होगा! पूरे लोकसभा क्षेत्र में जयप्रकाश भाई पटेल को सभी जाति, समुदाय का भरपूर सहयोग मिल रहा है, आने वाले 20 मई को एकजुटता का परिचय देते हुए हाथ छाप का बटन दबाकर लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को विजय बनाना है! महागठबंधन के सहयोगी माले नेता पैरु प्रताप ने अनुशासन में रहकर जनसंपर्क अभियान चलाने की बात कही! वहीं झामुमो नेता विनेश पासवान ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगा! वहीं प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने एममहागठबंधन के घटक दलों से जनसंपर्क अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है! रविंद्र गुप्ता ने बताया कि रविवार को सुबह 6:30 बजे से प्रखंड के राजाबागी से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत होगी जो देवरिया, बारियातू, कंडाबेर, बेलतू, हेवई, मनातू, पांडू, बेगबरी, चट्टी बरियातू, पचड़ा, किचटो, बचरा उतरी, पताल, बुंडू, सलगा, पेटो, कराली, केरेडारी गरीकला में समाप्त होगी! विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने महिलाओं की बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की बात कही! मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख सुनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, प्रखंड उपाध्यक्ष रविंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नरेश साव, पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव, दिलीप कुमार गोस्वामी, उमेश साव, संतोष कुमार शर्मा,विनेश पासवान, अनिल कुमार तिवारी विजय देवा, झामुमो नेता गुप्तेश्वर प्रसाद महतो, संदीप कुमार नायक,प्रखंड प्रवक्ता दशरथ दुबे, माले नेता पैरू प्रताप, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, विनोद साव, राम अवतार साव, रूपेश कुमार, लाल मोहन गिरी, दिगंबर साव, मंजू देवी, ईश्वर राम, प्रखंड महिला अध्यक्ष गीता देवी, मोहन साव, जागेश्वर साव, छकन भोक्ता, चंद्रिका रजक, रंजीत कुमार साव, गजेंद्र यादव, भागीरथ साव, मनोज साव, गणेश साव, संजीत साव, मोहम्मद तसलीम, रूपेश साव, प्रभु यादव, करमजीत यादव, सिकंदर यादव, जितेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद थे!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
