• Thu. Apr 2nd, 2026

देशवारी में नल जल योजना के तहत बना जलमिनार हाथी के दांत साबित हो रहें हैं!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 26, 2024

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

crescent ad

 

 

 

केरेडारी : सरकार लगातार प्रयासरत हैं कि लोगों को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था मिले इसके लिए महत्वकांक्षी योजना के रूप में हर घर नल जल योजना चला रही है! लेकिन नल जल योजना का निर्माण कार्य ऐसा हो रहा है कि कहीं एक तरफ से बन रहा है तो दूसरी तरफ से बिगड़ते भी जा रहा है कहीं पर बोरिंग की जगह पुराना चापकाल में हीं वाटर पंप लगा कर चंद दिनों के लिए पानी की सफलाई कर दी जा रही जो चंद दिनों में हीं पानी के अभाव में शोभा की वस्तु बन कर रह गए हैं! इसी कड़ी में बेंगवरी पंचायत के कोदेव गांव के देशवारि टोला में लगा जलमीनार हाथी के दांत के समान बनाया गया है! उक्त जल मीनार से पानी सफलाइ के लिए लोगों के घरों तक पाइप बिछाई गई है नल भी लगाया गया है पर पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हो पा रहा है! ग्रामीणों के घरों में लगे नल शोभा की वस्तु बन कर रह गई है!


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *