• Mon. Feb 16th, 2026

कल्पना सोरेन ने पढ़ा हेमंत सोरेन का जेल से लिखा पत्र, उलगुलान का मतलब ही है नहीं चलेगी ठगों की सरकार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 22, 2024

 

 

*रांची :* पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को उलगुलान न्याय महारैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जेल से हेमंत सोरेन जी ने पत्र भेजा है. उसे मैं आपके बीच लाई हूं. पत्र पढ़ते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि उलगुलान की धरती पर उलगुलान न्याय महारैली में आए सभी का बिरसा कारा से हार्दिक अभिनंदन, जोहार करता हूं.

 

दिशोम गुरु को चरण स्पर्श. आज रैली में आपके साथ नहीं हूं. विगत चार सालों से विपक्ष साजिश रचते हुए मुझे ढाई महीने से बिरसा जेल में रखा है. उसी तरह महागठबंधन दल के आप के दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जी को तिहाड़ जेल में डाल रखा है. आजादी के बाद यह पहली बार है जब किसी पार्टी के शीर्ष नेता और सीएम व मंत्रियोंए को बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाला गया है.

 

उलगुलान का मतलब ही है नहीं चलेगी ठगों की सरकार. गैर बीजेपी सरकार वाले राज्यों में सरकार गिराए जा रहे है. सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. एमपी-एमएलए की खरीद फरोख्त की जा रही है.

कल्पना सोरेन ने उनका पूरा पत्र पढ़ा और लोगों को हेमंत सोरेन का संदेश सुनाया.

 

उन्होंने कहा कि गैर बीजेपी सरकार जो उनके साथ नहीं आते तो हम जेलों से बंदी पत्र के माध्यम से आपतक संदेश भेजना पड़ रहा है. यह देश हमें भीख में नहीं मिली है. इस देश के लिए अनगिनत शहादत दी गई है. 2014 से एनडीए सरकार ने हर वर्ग को ठगने का काम किया है. इतना ही नहीं सभी को ठगने का प्रयास चल रहा है. एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है विपक्ष को कुचलने के लिए. इस देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा होगा. जिस तरह से मोदी सरकार नए कानून बना रहे है. जिससे आदिवासी सबसे ज्यादा प्रभावित है और होंगे. मणिपुर जल रहा है लेकिन आजतक सरकार ने इसकी सुध तक नहीं ली है.

 

अगर 2024 में एनडीए की सरकार बनती है तो देश और राज्य के आदिवासियों के लिए खतरा बन जाएगा. झारखंड वीरों की धरती है. झारखंड के आदिवासी-मूलवासी ने अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए लोहा भी मनवाया है. इसी संघर्ष का नतीजा है कि 2000 में हमें अलग राज्य झारखंड शिबू सोरेन के नेतृत्व में मिला. इसलिए जुमलेबाजों को झारखंड से खदेड़ा जाएगा और देश से भी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *