• Mon. Feb 16th, 2026

बड़वार में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 20, 2024

 

 

दारू ( हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के इरगा पंचायत के बड़वार गावँ में नवनिर्मित शिव मंदिर प्रांगण में शिव परिवार प्राणप्रतिष्ठा को लेकर श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है।इस यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को वैदिक कर्मकांड के अनुसार भव्य कलश यात्र निकाली गई। इस कलश यात्रा में 581 कुमारी कन्याओं व महिलाओं ने कलश उठाकर मंदिर प्रांगण से गाजे -बाजे व हर हर महादेव व जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए 3किमी दूर उतर वाहिनी कोनार नदी पहुंचे।जहां यज्ञाचार्य डॉ अनुग्रह नारायण शर्मा व उनके सहयोगियों के द्वारा मुख्य पुजारी नरेश राम व उनकी धर्मपत्नी रीता देवी व अन्य पुजारी मनोज राम उनकी पूनम देवी, जितेंद्र यादव उनकी पत्नी रीता , लक्ष्मण यादव धर्मपत्नी कमली देवी, कुलेश्वर यादव धर्मपत्नी तेतरी देवी,संजय यादव धर्मपत्नी विभा देवी,दिलीप राम धर्मपत्नी पार्वती देवी,विनोद यादव धर्मपत्नी ममता देवी व विनोद राम धर्मपत्नी मीणा देवी से परे वैदिक कर्मकांड के साथ पूजा अर्चना कर व वरुण देव का आह्वान कर जल उठवाया। जहां से कलश यात्री अपने कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया।समिति की ओर से सभी कलश यात्रीयों को चना गुड़ व शर्बत से व्रत को तोड़वाया गया। यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष रामशरण राम ,सचिव- सुखदेव राम ,कोषाध्यक्ष -धानेश्वर राम ,समिति के सदस्य विकाश कुमार, संतोष यादव, सचिन राम , नरेश यादव , मनोज राम, सीता राम, कमेवश्वर राम, सुधेश्वर सिंह, अर्जुन राम , सूरज राम, इंद्रनाथ यादव, अशोक यादव, अजित यादव, राजकुमार यादव , नरेश यादव , नरेश पासवान, महावीर कुमार यादव, सचिन राम, दिलीप राम, विजय राम, अजय यादव, गुलाब यादव, निरंजन यादव, पिंटू यादव, रणवीर यादव, सुनील यादव, संदीप यादव,सुरेंद्र यादव,सुरेश यादव, परमेश्वर महतो, लखन यादव, हीरालाल यादव, शंकर यादव, सहदेव यादव,बीरेंद्र यादव, एंव समस्त बड़वार ग्रामीण तन मन से जुड़े हुए है।

इस सात दिवसीय यज्ञ की जानकारी देते हुए यज्ञाचार्य डॉ अनुग्रह नारायण शर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल को कलश यात्रा व पंचांग पूजन हुआ, 21 अप्रैल को मंडप प्रेवश व स्तम्भ पूजन, 22 अप्रैल को वेदी पूजन व अग्निस्थापन, 23 अप्रैल को जलाधिवास व अन्नाधिवास 24 मार्च को पुष्पढिवास व फुलधिवास , 25 को नगर भ्रमण व शैय्याधिवास एवं 26 अप्रैल को मंगल स्नान यज्ञ की पूर्णाहुति ,भंडारा व रात्रि में जागरण का आयोजन किया जाना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *