
केरेडारी : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेंगवरी गांव निवासी यशवंत कुमार पिता अमृत साव उम्र 26 वर्ष की मौत ट्रैक्टर के चपेट में आने से हो गई! घटना 20 अप्रैल लगभग 11 बजे दिन की है! इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था! युवक एनटीपीसी के कार्य को लेकर केरेडारी टंडवा मुख्य सड़क से होकर पगार गांव अपने साइट पर जा रहा था! इसी दौरान टंडवा केरेडारी मुख्य सड़क के बसीर चौक के समीप एक ट्रैक्टर जो बालू खाली कर वापस जा रहा था जाने के क्रम में युवक को पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया! जिस कारण युवक बुरी तरह से घायल हो गया! स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर अवस्था में घायल युवक को केरेडारी स्वास्थ उपकेंद्र ले जाया गया जहां युवक की मौत हो गई! घटना के उपरांत परिजनों ने शव को केरेडारी टंडवा मुख्य सड़क पर रखकर विलाप करने लगे! जिस कारण सड़क जाम की स्थिति बन गई! समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगी हुई थी!

केरेडारी में बालू घाटों के बगैर नीलामी के बालू के अवैध खनन और परिवहन पर उठ रहे हैं सवाल ::

ट्रैक्टर द्वारा बालू अनलोड कर वापसी के क्रम में ट्रैक्टर के चपेट में आने से युवक की मौत पर लोगों ने गंभीर सवाल उठाएं है! लोगों का कहना है कि अगर केरेडारी प्रखंड में भी बालू की नीलामी हुई रहती तो ट्रैक्टर चालक चूपा चोरी बालू का अवैध रूप से खनन और परिवहन नही करते! क्योंकि बालू के अवैध रूप से खनन कर परिवहन करने के दौरान ट्रैक्टर चालक संबंधित विभाग की करवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर को पूरी रफ्तार में चलाते हैं जिस कारण घटना दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है! घटित घटना में पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बालू के खनन और परिवहन पर रोक होने के बावजूद बगैर चालान के बालू का कारोबार संचालित होना स्वालों के घेरे में है! ज्ञात हो कि नौवा खाप नदी सायल गांव के बड़की नदी बुंडू पताल में दामोदर नदी गरी कलां पतरा कलां और मनातू क्षेत्र के नदियों से बालू का अवैध खनन और परिवहन बड़े पैमाने पर हो रहा है!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
