
जरमुंडी थानान्तर्गत बासुकिनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर घोरटोपी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप वैन बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. मछली लोडेड पिकअप WB 53C/0751 और बाइक के बीच सीधी टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.वहीं महिला का पति व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में बाइक पर सवार रामगढ़ थाना क्षेत्र के लतबेरवा गांव निवासी हिरामनी मुर्मू 26वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतका की पति विनोद सोरेन 32वर्ष और लता घोरमारा गांव का रहनेवाला पूनम हांसदा 18वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई.

कैसी घटी घटना

मछली लोडेड पिकअप वैन बासुकिनाथ से नोनीहाट की ओर जा रहा था. उसी समय बाइक पर सवार तीन लोग बाई पास सड़क से मुख्य सड़क पर आ गया. इसी दौरान अचानक दोनों एक-दूसरे से टकरा गए. दुर्घटना के बाद गाड़ी के अगले हिस्से में महिला फंस गयी और करीब 100 फीट तक उसे घसीटते हुए ले गया जिससे महिला की दर्दनाक मौत सड़क पर ही हो
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
