• Mon. Feb 16th, 2026

गम्हरिया : आईजी अखिलेश झा मोहनपुर में हुए घटनाक्रम का लिया जायजा, गम्हरिया थाना पहुंचकर पुलिस की भूमिका का लिया विस्तृत जानकारी, ग्रामीणों से की बात

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 16, 2024

बीते रविवार की हुए घटनाक्रम की जांच करने दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा गम्हरिया थाना पहुंचे. इस दौरान सबसे पहले वे मोहनपुर गांव पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की, साथ ही पुलिस की भूमिका की विस्तृत जानकारी ली . बीते रविवार को चुनाव प्रचार करने पहुंची बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा अपने समर्थकों के साथ पूर्वी गम्हरिया के मोहनपुर पहुंची थी. जहाँ ग्रामीणों ने उन्हें गांव में प्रचार करने से मना कर दिया था. जिसके बाद भाजपाइयों के साथ ग्रामीणों की झड़प हुई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने गीता कोड़ा के साथ भाजपाइयों को बंधक बना लिया था.

करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों ने बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा सहित अन्य भाजपाइयों को बंधक बनाए रखा था. इस दौरान स्थानीय पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे.

काफी समय बीत जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों के चंगुल से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और उनके समर्थक भाजपाइयों को बाहर निकाला. उसके बाद दोनों पक्षों से गम्हरिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उधर मामले को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग की थी. जिसमें स्थानीय पुलिस से लेकर एसपी मनीष टोप्पो की कार्य शैली पर भी सवाल उठे.

जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने दक्षिण छोटानागपुर जोनल आईजी को मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब किया है. वैसे मीडिया के सवालों पर आईजी ने बस इतना ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस प्रकरण में थानेदार के साथ एसपी की भूमिका पर भी सवाल उठ सकते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *