• Fri. Jan 2nd, 2026

रांची से सुबोधकांत, धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी पर बनी सहमति, औपचारिक घोषणा बाकी

ByAdmin Office

Apr 12, 2024

 

रांची: झारखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस मे सहमति बन गई हैं । मिली जानकारी के अनुसार रांची से सुबोधकांत सहाय ,धनबाद से जलेश्वर महतो और गोड्डा से फुरकान अंसारी को प्रत्याशी बनाए जाने की बात सामने आई है।

वही चतरा सीट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मिली जानकारी के अनुसार इन प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए है सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। आपको बता दें कि महागठबंधन में कांग्रेस को सात, झामुमो को पांच, भाकपा माले को एक और राजद को एक सीट मिली है। झामुमो ने गिरिडीह (मथुरा महतो), दुमका (नलिन सोरेन), राजमहल (विजय हांसदा और सिंहभूम (जोबा मांझी) के नाम की घोषणा कर दी है।

जमशेदपुर में प्रत्याशी उतारना बाकी है। वहीं सात सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अभी तक लोहरदगा (सुखदेव भगत), हजारीबाग से जेपी पटेल और खूंटी में कालीचरण मुंडा के नाम की घोषणा कर पाई है। कांग्रेस ने अभी तक धनबाद, गोड्डा, चतरा और रांची लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। वही राजद ने पलामू में ममता भुईंया को तो भाकपा माले ने कोडरमा में विनोद कुमार सिंह को मैदान में उतार दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *