• Fri. Mar 13th, 2026

प० बंगाल कुल्टी,महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्वाला पट्टी द्वारा शिव विवाह को लेकर बाबा भोलेनाथ की बारात धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 10, 2024

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार की रात बराकर स्टेशन रोड के नव युवक संघ ग्वाला पट्टी द्वारा शिव विवाह को लेकर बाबा भोलेनाथ की बारात धूमधाम से बैंड बाजा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहीं बेगुनिया बाजार के सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में उज्जैन की नगरी महाकाल दरबार से आइ लखी ग्रुप की डमरू टीम ने मनमोहक भजन पर बजाए डमरू ने समा बांध दिया।
ग्वाला पट्टी से निकली भोलेनाथ की बारात में गणेशजी शिवजी, नंदी भिरंगी, भेषा पर बैठकर चल रहे महाकाल, साड़, गाय, बेल के साथ साथ भूत पिशाच की टोली के देखने के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ थी। बारात बराकर रेलवे-स्टेशन रोड, बेगुनिया बाजार होते हुए हनुमान चढ़ाई के रास्ते भोलेनाथ के मंदिर में आइ। जहां दुल्हे भोलेनाथ का तथा बारातीयों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। बारात के लखी ग्रुप के युवको ने बारात की शोभा बढ़ा दी। साथ में नदिया जिला से तथा बांकुड़ा जिला से आया ढाक बाजा और आसनसोल के तासा पाटीॅ ने मनमोहक दृश्य बना दिया।
इस अवसर पर विधायक डाक्टर अजय पोद्दार, डाक्टर रामबालक शर्मा , शंकर शर्मा, शिव शर्मा, सुरेंद्र यादव, बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के शिव कुमार अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, नीतिन तुलसियान, रामप्रित यादव,अमरदीप भगत, किशोर साव, पप्पू सिंह, मोनू साव, संजीव यादव, महेंद्र, हरी, मनोज, शंकर यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *