• Fri. Mar 13th, 2026

दर्जनभर से अधिक लोगों ने मारपीट कर युवक को किया घायल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 8, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा-: सिमुलतला थानाक्षेत्र के टेलवा बाजार में एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम देते हुये युवक को घायल कर दिया। जिसे गुरूवार को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लोगों की मदद से लाया गया। घायल युवक की पहचान टेलवा बाजार के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक को इलाज के लिये लाने वाले उसके परिजन कंचन रजक ने बताया कि रात्रि में टेलवा बाजार में शादी समारोह हो रहा था तभी सियाटांड के रहने वाले इंद्रदेव रजक,सोनू रजक,रूपेश सहित अन्य कई लोग लाठी डंडा,राॅड से लैस होकर आया और बिना किसी बात के चंदन पर जानलेवा हमला करते हुये मारपीट करने लगा जिसमें चंदन लहुलुहान होकर घायल हो गया। हो हल्ला मचाने पर जब ग्रामीण एकजुट होने लगे तो वे लोग भाग निकला। परिजन ने बताया कि कोई भी पुराना रंजिश नही था फिर भी वे लोग किस वजह से चंदन के साथ मारपीट किया इसकी पूर्ण जानकारी नही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *