• Thu. May 28th, 2026

प० बंगाल कुल्टी ,बराकर, लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर केंद्रीय वाहनी के जवानों को साथ बराकर फाड़ी प्रभारी के नेतृत्व में रुट मार्च निकला गया। 

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 8, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी, आसनसोल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बुधवार को केंद्रीय वाहनी के जवानों को साथ लेकर बराकर फाड़ी प्रभारी लक्ष्मीनारायण दे के नेतृत्व में रुट मार्च निकला गया।

बराकर शहर सीमाचंल पर स्थित होने के कारण हमेशा संवेदनशील माना जाता हैं। धनबाद और जामताड़ा जिला से सटे होने के कारण शहर के बलतोड़िया, मनबड़िया, स्टेशन रोड, हनुमान चढ़ाई, बराकर बसस्टेंड तथा बेगुनिया चेकपोस्ट तक जवानों ने रुट मार्च किया।

मालूम हो कि अगामी दिनों में आसनसोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र का चुनाव होनै वाला हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने घोषणा की हैं पश्चिम बंगाल में भयमुक्त चुनाव कराया जायेगा। जिसको लेकर चुनाव धोषणा के पूर्व ही केंद्रीय वाहनी को भेज दिया गया हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर लगातार कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय वाहिनी के जवान रुट मार्च कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *