• Fri. Mar 13th, 2026

पत्थर से टकराई बाइक, चाचा भतीजा हुआ घायल इलाज के लिए रेफर हुआ सदर अस्पताल जमुई।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 7, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा (सुजीत कुमार)-: मोबाइल ठीक करवाकर अपने घर बाइक से लौटने के दौरान चपोलवा गांव के पास बाइक का पत्थर से टकरा जाने से बाइक पर सवार दो युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देखकर स्थानीय लोगों के द्वारा रेफरल अस्पताल में एंबुलेंस के लिये सूचना दिया जिसके बाद एंबुलेंस से दोनो घायलों को उठाकर इलाज के लिये अस्पताल लाया। डयूटी पर तैनात डाक्टर नबाब के द्वारा दोनो घायलों का उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुये बेहतर इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान कौआकोल गांव निवासी कमली राय का 27 वर्षीय पुत्र कैलाश राय तथा उसका भतीजा भैरो राय का 25 वर्षीय पुत्र वकील राय के रूप में हुई। घायल वकील राय ने बताया कि रजला में खराब पड़े मोबाइल को ठीक करवाने के बाद अपने घर लौट रहा था और बाइक मेरे चाचा चला रहा था कि तभी चाचा का ध्यान मोबाइल के बारे में बात करने के दौरान उसका ध्यान भटक गया और सामने सड़क किनारे बड़ा पत्थर में टक्कर मार दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *