• Fri. Mar 13th, 2026

अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार से अस्पताल भवन की स्थिति का लिया जायजा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 7, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

जमुई झाझा -: जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी रेफरल अस्पताल की सूरत बदलने की आश अब लोगों को लगने लगी है। रेफरल अस्पताल की जर्जर भवन की स्थिति का जायजा लेने के लिये स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के पहल पर बीएमएसआईसीएल के एसडीओ मंटू कुमार और जेई कंचन कुमार अस्पताल की जर्जर भवन का निरीक्षण करने के लिये रेफरल अस्पताल पहुंचे। मौके पर अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार से अस्पताल भवन की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल के ओपीडी कक्ष,बरामदा सहित अन्य कक्ष की जर्जर भवन देखकर जेई ने रिपोर्ट बनाकर वरीय पदाधिकारी को सौंपने की बात की। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि अस्पताल के जर्जर भवन को लेकर पूर्व मंे कई बार स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा प्रभारी के माध्यम से पत्र भेजा गया है। भवन की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि अगर मरम्मती का कार्य किया जायेगा तो स्थिति पुनःआगे चलकर फिर पुरानी स्थिति में ही पहुंच जायेगा। इसलिये भवन निर्माण करवाने का प्रस्ताव पत्र के माध्यम से वरीय पदाधिकारी को दिया जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *