• Fri. Jan 2nd, 2026

स्पैनिश महिला से गैंगरेप मामले में शिकंजे में आए 5 और दरिंदे, अब तक 8 हुए अरेस्ट

ByAdmin Office

Mar 5, 2024

 

 

झारखंड में स्पैनिश महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के 5 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने इस भयानक कांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।अब इस गैंगरेप कांड के कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

 

बता दें कि पीड़िता स्पैनिश महिला अपने पति के साथ बांग्लादेश से अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर टूर पर निकले थे। झारखंड के रास्ते यह कपल नेपाल की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान बीते शुक्रवार की देर रात दुमका जिले में स्पैनिश महिला के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।

 

गैंगरेप में शामिल हैवानों ने स्पैनिश महिला के पति के साथ मारपीट कर उनके सामान भी छिन लिए थे। पीड़ित कपल को छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़िता को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराय ाथा। बाद में महिला को बेहतर इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया था। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ ही ज्यादती के बारे में बताया था।

 

शर्मसार करने वाली इस वारदात के बाद स्पैनिश महिला को मुआवजे के तौर पर प्रशासन की तरफ से 10 लाख रुपये का चेक दिया गया। मुआवजे की राशि झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत दी गई थी। इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश ने राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और दुमका के एसपी से जवाब मांगा था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *