
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, पश्चिम बंगाल जनता दल यूनाइटेड ( जदयू ) के राज्य महासचिव सुभाष सिंह ने भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह के मैदान से बाहर होने पर आसनसोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से दावेदारी पेश की हैं।

बराकर स्टेशन रोड के श्रीमारवाड़ी पंचायती ठाकुर बाड़ी के निकट के रहने वाले सुभाष सिंह ने सोमवार को बताया हैं कि भाजपा से जदयू का गठबंधन होने के कारण आसनसोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से यह दावेदारी की गई हैं। जिसकी जानकारी बिहार के मुख्य मंत्री नीतिश कुमार को देने के अलावा पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी को भी दी गई हैं। उन्होंने कहां कि इस संबंध में व्यक्तिगत तौर पर भी बिहार के मुख्य मंत्री नीतिश कुमार से मिले हैं और उन्होंने कहां कि आसनसोल लोकसभा केंद्र हिंदी भाषी बहुल होने के कारण जदयू की दावेदारी बनती हैं। जिससे गठबंधन धर्म का रिसता भी मजबूत होगा।
मालूम हो कि सुभाष सिंह एक शिक्षक होने के अलावा बीसीसीएल एरिया बारह में जनता मजदूर संघ के कार्यकरणी अध्यक्ष हैं तथा केंद्रीय कमेटी के वरिष्ठ नेता भी हैं। जब कि धनबाद स्थित सिंह मेनसेन के खाशमखाश हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
