• Wed. Feb 18th, 2026

मक्का की फसल किया नष्ट किसान को करीब 15 हजार की आर्थिक नुकसान,थाने में दिया सूचना।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 27, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहदीनगर पंचायत के दीरा गांव निवासी सचिदानंद सिंह के पुत्र रिंकू सिंह के लगभग 14 कट्ठा खेत में मक्का की खेती की थी। रिंकू सिंह ने बताया कि सोमवार को जब हम अपने घर खाना खाने के लिए बैठे थे तभी एक ग्रामीण से सुचना मिली कि तुम्हारे खेत में मक्का के पेड़ को जमीन से उखाड़ कर फेंक दिया है। वही अभी नियमित रूप से मक्का जमीन से 1फीट का ही हुआ हुआ था तभी आज की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल को नष्ट कर दिया। इस कारण किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। किसान ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति न ऐसी हरकत की है। मक्का की फसल बर्बाद हो गयी है उसे करीब 15 हजार की क्षति हुई है। वही रिंकू सिंह ने घटना की सूचना हलसी थाना को लिखित रूप में दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *