• Wed. Feb 18th, 2026

सांसद को फिर से भारी मतो से जीत दर्ज करवा तीसरी बार सांसद बनाकर संसद में भेजने की तैयारी।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 27, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बलियाडीह, महापुर, टेलवा,कनौदी सहित अन्य पंचायतों में लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान में पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मोतीउल्लाह,जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान,ज्योतिष पंडा,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नफीस अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर यादव अन्य पार्टी के पदाधिकारी ने लोगों के बीच सांसद चिराग पासवान के जमुई लोकसभा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यो से अवगत करवाया। लोगों के बीच सांसद के द्वारा इस क्षेत्र के लिये किये गये जनकल्याणकारी विकास कार्यो को दुहारते हुये कहा कि इस क्षेत्र में सांसद ने हर तबके के लिये विकास करना ही पहली प्राथमिकता है। वही पार्टी के लोगों ने इस बार सांसद को इस क्षेत्र से फिर से भारी मतो से जीत दर्ज करवाते हुये तीसरी बार सांसद बनाकर संसद में भेजने की बात की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *