

केंदुआ। गोधर मोड शाहिद नेपाल रवानी चौक में 34वां सहादत दिवस का आयोजन किया गया।जिसमे सर्व प्रथम नेपाल रवानी के परिजनों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी।एवं कार्यक्रम में झामुमो महानगर समिति के नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्या अर्पण कर उनके 34 वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य सह महानगर समिती के प्रभारी श्रीमती नीलम मिश्रा ने कहा कि आज हम लोग इस शहादत दिवस पर शहीद नेपाल रवानी को याद करने उनके जन्म स्थल गोधर पहुंचे हैं आज का दिन हम सभी को एक संकल्प लेने का दिन है की कैसे हम शहीद नेपाल रवानी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाए और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए खुशहाल और समृद्ध झारखंड बनाएं ।
जानकारी देते हुए झामुमो महानगर समिति के प्रवक्ता श्री आकाश रवानी ने कहा कि झारखंड के लोह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध शहिद नेपाल रवानी ने मर मिटना पसंद किया पर झुकना पसंद नहीं किया, उनका शहादात झारखंड के तमाम नौजवानों के लिए एक प्रेरणा है उन्होंने कैसे उस समय महाजन प्रथा और सूदखोरी,कोयला तस्करी व्यवस्था के खिलाफ न सिर्फ कोयलांचल बल्कि पूरे झारखंड में आंदोलन तेज कर दिया था,जिससे घबराकर माफियाओं ने उन्हें रची षड्यंत्र के तहत आज ही के दिन पीठ पर वार कर, उन्हें शहीद कर दिया गया।
मौके पर झामुमो महानगर उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता, बंटी सिंह, कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार, संगठन सचिव सपन मोदक, संयुक्त सचिव सुदीप दत्ता, राजेश तुरी, कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो, विनोद उपाध्याय, बबलू रविदास, विकास यादव, बॉबी छाबड़ा, सद्दाम हुसैन अंसारी, चांद परवेज, समीर रवानी, दिनेश प्रमाणिक, मनोज रवानी, नीलांचल गोराई,झामुमो नेता हरिपद रवानी कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,राम रहीम,मासस नेता जगदीश रवानी हरी प्रसाद पप्पू एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
