• Wed. Feb 18th, 2026

पति पत्नी सड़क दुर्घटना में हुआ घायल,इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस उठाकर पहुंचाया रेफरल अस्पताल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 25, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: थानाक्षेत्र के कावर गांव के पास रात्रि करीबन 12ः30 बजे बाइक से अपने घर जा रहे दंपति सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिये डायल 112 की पुलिस उठाकर रेफरल अस्पताल लाया। अस्पताल में घायल दंपति का इलाज होने के बाद स्थिति गंभीर देखकर डाॅक्टर ने बेहतर इलाज के लिये जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान महेश्वरी यादव और उसकी पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है जो बांका जिला के बेलहर थानाक्षेत्र के पथलकुड़िया गांव के रहने वाले है। बताया जाता है दोनो रात्रि में देवघर से झाझा रेलवे स्टेशन उतरा और उसके बाद बाइक से अपने घर जा रहा था कि तभी कावर गांव के पास सड़क पर गिरे बालू में बाइक अनियंत्रित हो गया जिसके बाद बाइक पर सवार दोनो पति पत्नी गिरकर बेहोश पड़ा। वही पास में खेत में पटवन कर रहे कुछ लोगों की नजर सड़क पर घायल अवस्था में बेहोश पड़े दंपति को देखकर लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया। वही पुलिस ने घायल दंपति के परिजनों को पूरी जानकारी दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *