

अंतर्कथा प्रतिनिधि

तिसरा,शुक्रवार। बलियापुर पश्चिम मंडल की ओर से आज एमओसीपी स्थित भाजपा कार्यालय में धनबाद लोकसभा लाभार्थी कार्यशाला का आयोजन किया गया।मंडल प्रभारी भाजपा निताय रजवार ने उपस्थित नेताओ को आवश्यक निर्देश दिए गए।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी व संचालन रतन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बिंरची सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किए गए, कार्यों को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी डंका बज रही है ,कार्यकर्ताओं से अपील किया गया कि हर एक बूथ पर पहुंचकर लाभार्थी को संपर्क कर मोदी जी की संदेशों को पहुंचाने का कार्य करें, ताकि आने वाला लोकसभा चुनाव में जो पार्टी का लक्ष्य 400 पार है उसे पार कर के फिर से एक बार मोदी सरकार बनाए।मौके पर भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक जी बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी विजय रवानी जयराम रवानी कुलदीप साव पंकज सिंह सपन बनर्जी हरे कृष्ण रवानी जयदेव महतो कलाचंद रवानी अशोक महतो गुप्तेश्वर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
