• Sat. Apr 4th, 2026

बी0एस0एफ0 मेरू कैंप में अंकुर प्ले स्कूल में वार्षिकोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 23, 2024
crescent ad

 

दारू ( हजारीबाग):सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग में श्री डेनियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में दिनांक 23 फरवरी 2024 को परिसर स्थित सीमा प्रिया हॉल में अंकुर प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रधानाध्यापक व शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री डेनियल अधिकारी, महानिरीक्षक के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम स्कूल के बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसी श्रृंखला में बच्चों के द्वारा स्वागत गीत, ग्रुप नृत्य, कव्वाली, फैशन शो आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर बच्चों ने प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। नौनिहालों की भव्य प्रस्तुतियों नें उपस्थित दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस विशेष अवसर पर श्री राकेश रंजन लाल, उप महानिरीक्षक(प्रशा0), श्री डी0 के0 प्रमाणिक, उप महानिरीक्षक (प्रशि0), श्री सत्यवान खैंची, समादेष्टा (अध्ययन संकाय), अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, बच्चों के अभिभावक, बच्चे व स्कूल की शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

कल्याण निधि से संचालित सेवारत एवं सेवानिवृत कार्मिकों के बच्चों के सुनहरे भविष्य को सुनिश्चित करने के लक्ष्य से इस स्कूल में नर्सरी से लेकर यू0के0जी0 तक के बच्चोें की पढ़ाई होती है जिसमें कैंप मे तैनात कार्मिकों के बच्चों के साथ-साथ कैंप के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के बच्चों को भी पढ़ाया जाता है।

श्री डेनियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र ने स्कूल की प्रधानाध्यापक, शिक्षिकाओं व बच्चों को उनके सराहनीय प्रदर्शन की सराहना एवं शुभकामनाएँ दी व अपने संबोधन मे कहा कि आज का दिन अंकुर प्ले स्कूल तथा हम सभी के लिए एक विशेष दिन है। उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को सराहा और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्धेश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में अन्य क्रिया कलापों को बढ़ावा देना व उन्हे प्रेरित करना है। महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया व इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाओं की सराहना की साथ ही कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय भविष्य में भी बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *