
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: प्रखंड उपप्रमुख मो.सदाम के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को झाझा प्रखंड कार्यालय के सभागार में चुनाव की प्रक्रिया करवाई गई। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को हुये चुनाव में 26 पंसस में 23 पंसस उपस्थित हुये। उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का चुनाव आब्जर्वर के रूप में उपस्थित जमुई एडीएम विजय कुमार,बीडीओ रविजी,प्रमुख बदमिया देवी की उपस्थिति में किया गया। जिसमें 22 लोगों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के पक्ष में मतदान किया गया जबकि एक मत रदद हुआ। इस प्रकार से उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया। जिसके बाद उपप्रमुख की कुर्सी अब खाली हो गया। बीडीओ ने बताया कि उपप्रमुख पद के लिये अब चुनाव की तिथि जिला के वरीय पदाधिकारी के द्वारा निर्धारित किया जायेगा जिसके बाद उपप्रमुख का चुनाव होगा। बताते चले कि प्रखंड क्षेत्र 23 पंसस उपप्रमुख के उपर कई तरह के आरोप लगाते हुये 12 फरवरी को प्रखंड कार्यालय मंे बीडीओ और प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर आवेदन दिया था जिसके बाद प्रमुख द्वारा तिथि निर्धारित की गई थी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
