
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय (केशव कुमार )-: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत झुलौना गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग पर ट्रक और सीएनजी टेंपू में जोरदार टक्कर हो गई , टक्कर इतनी भयानक थी कि सीएनजी टेंपो के परखच्चे उड़ गए । टेंपू पर सवार कुल 14 लोगो में से 8 लोगो की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि एक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। गंभीर रूप से जख्मी 5 लोगों को सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार कर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मौजूद प्रत्यक्ष दर्शी मृतक मनोज कुमार के जीजा अनिल मिस्त्री चित्रहार थाना क्षेत्र के मेहिसोना गांव निवासी ने बताया कि हमारे साला मनोज कुमार ड्राइवर को सूचित किया कि कुछ लोगों को डिजर्व कार्ड हलसी से लखीसराय लाना है और हलसी से लखीसराय आने के दौरान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र झूलौना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वही सभी सवार मृतक और घायल मुंगेर जिला के जमालपुर के रहने वाले हैं सभी सिकंदरा से कैटरिंग का काम खत्म कर लखीसराय स्टेशन ट्रेन पकड़ कर अपने घर मुंगेर जाने वाले थे। जिसके लिए सिकंदरा से ऑटो रिजर्व कर लखीसराय आ रहे थे।
इसी दौरान लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग झूलौना गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही आठ व्यक्तियों की मौत हो गई थी वही एक युवक की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वही एक्सीडेंट करते हुए ट्रक भाग निकला जिसे लखीसराय पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की मदद से बल्लोपुर के समीप पकड़ लिया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
