
बरही की ट्रैफिक व्यवस्था, बस पड़ाव चालू कराने एवं बरही चौक में लगातार लग रहे जाम को देखते हुए बरही एसडीओ जोहान टुड्डू ने अपने कार्यालय कक्ष में बरही के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में एसडीपीओ नौशाद आलम सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। बैठक में बरही में लग रहे जाम की स्थिति पर चर्चा किया गया। साथ ही अतिक्रमण हटाने तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर गहन चर्चा हुई। बैठक के पश्चात एसडीओ समेत सभी अधिकारियों ने बस स्टैंड का भौतिक निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड की कमी से अवगत हुए। उन्होंने कहा की बरही में बने बस पड़ाव में मात्र एक ही द्वार है और उसी से सभी वाहनों को प्रवेश और निकासी भी करनी होगी। जो सबसे बड़ी परेशानी है। अगर प्रवेश और निकासी के लिए अलग – अलग द्वार बनाया गया होता तो बेहतर होता। हालांकि फिर भी बस स्टैंड को चालु करने का प्रयास किया जाएगा। विदित हो की बरही में लगातार लग रहे जाम की समस्या अब नासूर बन गई है। बरही के चारो मुख्य सड़कों पर हो रही जाम की समस्या से आम हो या खास सभी परेशान हैं। प्रतिदिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बरही का कोई ऐसा मार्ग नही है जहां जाम की समस्या से लोग परेशान ना हो। ज्ञात हो की जाम का मुख्य कारण दो पहिया वा चार पहिया वाहनों का खड़ा करना भी है। साथ ही सड़क पर बाजार का लगा देना है। मौके पर
बैठक में एसडीपीओ नौशाद आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सी.आर. इंद्वार, सीओ रामनारायण खलको समेत कई अन्य अधिकारी शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
