• Mon. Feb 23rd, 2026

बड़कागांव थाना में थाना प्रभारी का विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 20, 2024

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव । बड़कागांव थाना परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ कुलदीप कुमार व संचालन पंसस कृष्णा राम के द्वारा किया गया। समारोह में पुराने थाना प्रभारी बिनोद तिर्की के साथ -साथ 7 एसआई को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी गई।

जबकि नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को भी अंग वस्त्र व बुक्के दे कर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बताते चले कि बडकागांव मे पुराने थाना प्रभारी बिनोद तिर्की बड़कागाँव थाना में अपना योगदान 9 मई 2022 दिया था।उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र मे बेहतर ढंग से शांति, विधि व्यवस्था बनाने एवं भयमुक्त वातावरण कायम करने में हर संभव प्रयास रहा।थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने कहा कि बड़कागांव की जनता की सहयोग एवं हमारे क्षेत्र के सभी थाना के अधिकारियों का सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पब्लिक और पुलिस के बीच समन्वय बरकरार बनाये रखने के लिए नए थाना प्रभारी से अपील किया।

मौके पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार,थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह,डाड़ीकला थाना प्रभारी पिंटू कुमार ,उरीमारी थाना प्रभारी राम कुमार,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत उपप्रमुख वचनदेव कुमार प्रमुख प्रतिनिधि हेमन्त भुईया,जीप सदस्य प्रतिनिधि मो. इब्राहिम,मुखिया तकरमुल्लहा खान, पंसस कृष्णा राम, भीखन महतो,चन्दन पूरी,सनित महतो,भवानी प्रसाद, कृष्णा सिंह,बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी,रामसेवक महतो,रामधनी महतो,पंकज गुप्ता,सुरेश महतो,प्रभु राम, दिनेश्वर पासवान,मनोज प्रसाद दांगी,महेंद्र महतो,अनिल कुमार,जगतनन्द प्रसाद,आनन्द कुमार,बालेश्वर महतो,नौशाद आलम,प्रदीप कुमार,राजनाथ प्रसाद,कार्तिक कुमार,प्रवेज आलम,त्रैवणी महतो,सहित एसआई सजंय कुमार, प्रदीप कुमार, रितेश राव ,चंदेश्वर किसको,शिवानन्द कुमार,अभय कुमार,बैजनाथ प्रसाद,एवं कई प्रशासनिक पदाधिकारी,पत्रकार बंधू व पुलिस के जवान आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *