• Sun. Feb 22nd, 2026

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने लगाया लगातारचौथे दिन भी रक्तदान शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 18, 2024

शनिवार को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित मरीज के लिए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर। शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया शिविर का शुभारंभ नियमित रक्तदाता अभिषेक कुमार ने रक्तदान करके किया तत्पश्चात विक्रम देव ,सुजीत मेहता सुभाष कुमार , राजेश कुमार विक्रम कुमार, मुकेश सोनी आदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर के मानवता का परिचय दिया। मुकेश सोनी ने प्रथम बार रक्तदान किया उन्हें काफी आनंद महसूस हुआ उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करेंगे साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की‌ कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन कार्यकारणीय सदस्य रजत जैन मोहम्मद अली खान किशोर साव मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुकीम अख्तर शीला कुमारी मधु कुमारी उदय कुमार सारा मरियम आदि का विशेष सहयोग रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *