• Sun. Feb 22nd, 2026

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा लगातार तीसरे दिन लगाया गया रक्तदान शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 17, 2024

 

ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए ,वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने तीसरे दिन 17 फरवरी को भी थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर । रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया। शिविर का शुभारंभ अभिषेक अग्रवाल अपनी पत्नी अनीता बुबना के साथ रक्तदान करके किया, अभिषेक अग्रवाल का यह 39 वा रक्तदान था साथ ही अपने जन्मदिन के अवसर पर शोएब अहमद ने रक्तदान किया ,तत्पश्चात राहुल शर्मा, मोहम्मद अली खान, किशोर साव, मिनरल सिंह, आलोक कुमार मिश्रा ,मोहित मेहता, पिंटू यादव ,राजीव कुमार, दिलीप गुप्ता ,गगन साव जय प्रकाश ,राहुलआदि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की‌ कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन कार्यकारिणी सदस्य रजत जैन ,मोहम्मद अली खान, किशोर साव मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुकीम अख्तर शीला कुमारी अमन कुमार पूनम कुजूर सारा मरियम उदय कुमार मधु कुमारी आदि का विशेष सहयोग रहा।।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *