
किसानों के भारत बन्द के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेस व जेएमएम के कार्यतकर्ता

चौपारण : किसानों के भारत बन्द का असर चौपारण में भी दिखा। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार अन्न दाता किसानों के भारत बन्द के समर्थन में कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मन्टू यादव,झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र राणा, पूर्व कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सह 20 सूत्री प्रखण्ड उपाध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में सैकड़ो झामुमो व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर जीटी रोड में विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मन्टू यादव ने बताया क किसानों की सबसे अहम मांग एमएसपी को लेकर है। एमएसपी की गारंटी, बेरोजगारी एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसान आज उग्र हैं। इसके अलावा किसान मनरेगा को मजबूत करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और औपचारिक व अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों में सभी श्रमिकों के लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग कर रहे हैं। किसानों के उक्क्त मांगो के समर्थन में भारत बन्द के लिए आज हम सभी सड़क पर उतरे हैं। मौके पर सोनिया, राहुल जिंदाबाद ,शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन जिंदाबाद चतरा मोड़ पर गूंजता रहा। भारत बंदी के लिए प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव,विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह,झामुमो ज़िला उपाध्यक्ष बिरेन्द्र राणा,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष 20सूत्री उपाध्यक्ष विकास यादव,लव सिंह,यदुनंदन यादव,मिशन सिंह,संजय सिंह,मोहम्मद मटन,विसुन्धारी महतो, नकुल यादव,ब्रह्मदेव यादव,विवेक सिंह,मोहम्मद बुधन,अक्षय पांडे,बालेश्वर प्रजापति,अमृत प्रजापति, पुरुषोत्तम पांडे,सिकंदर शाह,नवीन साह, आफताब शाह, महमूद आलम,नवीन प्रवेश,बबलू गुलाम सरवर,भीम यादव,कारू चंद्रवंशी,प्रेमधारी महतो,श्री राम कुशवाहा,कुंदन पांडे,चंदन पांडे, मनोज पासवान,आशीष पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर भारत बंदी का समर्थन किया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
