• Thu. Feb 19th, 2026

दारू प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 14, 2024

दारू ( हजारीबाग): बसंत पंचमी के दिन प्रखंड क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों व निजी संस्थानो में मॉ की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। बता दे कि शिक्षण संस्थान के अलावा पंचायत के लगभग सभी गांवो में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। वही गाड़ीसाडम गांव में 80 फीट लंबी गुफा के बाद माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी जो प्रखंड में दर्शन का केंद्र बना रहा। मेडकुरी में माता की बड़ी प्रतिमा स्थापित की गई थी जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। जिनगा, रामदेव खरिका, हरली, पेटो, अमली, मोकतमा, ईरगा इत्यादि कई गांवो मे माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर पूजा अर्चना में भाग लिए। वही स्वामी विवेकानंद स्कूल, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, अल्फा कॉर्नर, स्टीफन पब्लिक स्कूल, महेशरा उच्च विद्यालय, सरस्वती उच्च विद्यालय इत्यादि कई शिक्षण संस्थान में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। पुरा क्षेत्र भक्ति भजन एवं संगीत से पूरा वातावरण गूंजता रहा। वहीं दारू पुलिस की तत्परता पूरे प्रखंड क्षेत्र में बनी रहीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *