• Wed. Feb 18th, 2026

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनाई गई सरोजिनी नायडू जयंती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री व प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर प्रशिक्षुओं को उनके जीवनवृत्त पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इससे पहले प्रशिक्षुओं के बीच ‘क्विज’ का आयोजन किया गया। इसके जरिए सरोजिनी नायडू के जीवन से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि आधी आबादी व मातृ शक्ति की संपूर्ण ग्रंथ सरोजिनी नायडू थी। उन्होंने कई कविताओं की रचना की इसके कारण उन्हें ‘भारत कोकिला’ भी कहा जाता है। बताया कि सन 1930 के प्रसिद्ध नमक सत्याग्रह में सरोजिनी नायडू गांधी जी के साथ चलने वाले स्वयंसेवकों में से एक थीं। भारत की आजादी के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इस पद पर नियुक्ति पाने वाली प्रथम भारतीय महिला का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ। भारत की सबसे पुरानी और महत्त्वपूर्ण नारी संस्था ‘अखिल भारतीय महिला परिषद से सरोजिनी नायडू जुड़ गईं। भारतीय इतिहास में इस महान नायिका को आगे आने वाली पीढ़ियों के द्वारा भारत कोकिला, राष्ट्रीय नेता और नारी मुक्ति आन्दोलन की समर्थक के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में निबंध व भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। निबंध में प्रथम स्थान सेमेस्टर वन की शकीला परवीन द्वितीय एमलेन कंडुलना व तृतीय सेमेस्टर टू की स्वीटी कुमारी रहीं वहीं भाषण में सेमेस्टर वन की शकील परवीन द्वितीय शिंपी कुमारी और तृतीय स्थान सेमेस्टर टू के अमित मरांडी के नाम शामिल है। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *