• Tue. Feb 24th, 2026

थानाध्यक्ष ने कहा पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य,डीजे का प्रयोग नहीं, अगले दिन प्रतिमा विसर्जन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय हलसी (केशव कुमार)-: शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर सोमवार को हलसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक एवं अंचलाधिकारी अंजली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। सीओ ने कहा कि ने कहा कि पूर्व की तरह ही इस बार भी सरस्वती पूजा शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में क्षेत्र में पुजा मनाएं। इसके लिए सभी पूजा कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है। उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत थाने को सूचना देने की बात कही। वही थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुजा आयोजक से आवेदन प्राप्त होने पर उनको नियमानुसार लाइसेंस प्रदान कराया जाएगा। सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए आयोजकों द्वारा पूजा की जाएगी। पूजा स्थल पर डीजे का प्रयोग नहीं करना है। बिना किसी तामझाम का अगले दिन प्रतिमा विसर्जन करने की बात कही गई। साथ ही कहा कि प्रत्येक पूजा पंडालों पर प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मौके पर उपस्थित हलसी प्रखंड मुखिया अध्यक्ष गोपाल कुमार ,हलसी मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार, सिरखिंण्डी मुखिया लालबहादुर केवट, कैंदी पैक्स अध्यक्ष एवं मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, हलसी पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार, हलसी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजय कुमार उर्फ मनोहर, जिला मंत्री सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू सहित अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *