• Mon. Feb 23rd, 2026

साईबर अपराध को रोकने में पुलिस की बड़ी कारवाही,लोन दिलाने की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा :- जिले में साईबर अपराध काफी फल- फूल रहा है।नवादा पूरी तरह जामताड़ा बन गया है , जहां से अब तक सैकड़ों स्थानीय एवं अंतरराज्यीय साईबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी कड़ी में नवादा पुलिस ने जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के बजरंगी बीघा गांव से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से 3 एंड्रॉए मोबाईल ,कस्टमर डाटा आदि जप्त किया गया है। काशीचक थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ़ेरेंस आयोजित कर थाना प्रभारी ने बताया कि यह छापेमारी नवादा पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर थानाध्यक्ष काशीचक के द्वारा टीम गठित कर किया गया जिसमें पुलिस पदाधिकारी तथा बल एवं पुलिस पदाधिकारी और चौकीदार को शामिल किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि इन साईंबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है ,जिसमें काशीचक थानाक्षेत्र के बजरंगबीघा निवासी संजय कुमार पिता कपिलदेव तथा दूसरा सौरव कुमार पिता उपेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से 3एंड्रॉएड मोबाईल 19,डाटा सीट बरामद किया गया है, ये साइबर अपराधी काशिचक थाना केस नंबर 83/2023 में पूर्व से साइबर केस में जेल से छूटे हुए है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *