• Tue. Mar 24th, 2026

धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने नव पदस्थापित एसडीओ से किया मुलाकात

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

 

संवाददाता : बरही

 

शनिवार को धनवार पंचायत के उत्कृष्ट मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बरही नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुड्डू से उनके कार्यालय जाकर शिष्टाचार मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान उन्हें डायरी और बुके देकर सम्मानित किया। जिसके बाद मुखिया ने बरही एसडीओ को अपने पंचायत की वस्तु स्थिति से अवगत कराया और कहा कि पंचायत के विकास में उनका सहयोग जरूरी है। जिसके बाद मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बरही प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय पहुंचकर बीपीएम दीपक कुमार को स्थानांतरण पर बुके और डायरी देकर विदा करते हुए उनके सुखद जीवन की कामना की। साह ही नव पदस्थापित बीपीएम सुजाता सोनी को बुके और डायरी देकर सम्मानित किया और उनसे बेहतर कार्यों की अपेक्षा की। कहा कि दीपक कुमार का कार्यकाल प्रशंसनीय है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर उनके सभी समस्याओं के निदान को लेकर वह प्रयासरत रहते थे। नए बीपीएम से भी स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं को काफी सहयोग की अपेक्षा है। मौके पर मुखिया के साथ प्रकाश साव, ब्रह्मदेव यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *