
संवाददाता : बरही

मां सरस्वती की पूजा 14 फरवरी को मनाई जाएगी। पूजा को लेकर छात्र, छात्राओं एवं बच्चों में खासा उत्साह है। हर गली मोहल्लों में सरस्वती पूजा की तैयारी जोर शोर से चल रही है। मूर्ति कलाकारों द्वारा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले एक महीना से ठंड में मेहनत कर मां की प्रतिमा बनाने में कलाकार लगे हुए है। मूर्ति कलाकारों का कहना है की पिछले बार की तुलना में इस बार ज्यादा ऑर्डर आए है। जिससे हम सभी मूर्तिकार काफी खुश है। मूर्ति भी बनकर तैयार हो गई है, वहीं गांव मोहल्लों में सरस्वती पूजा को लेकर बच्चे साज सजावट भी शुरू कर दिए है। बरही हजारीबाग रोड अफीम कोठी के नजदीक मूर्ति बना रहे मूर्तिकार ने बताया की इस बार मूर्ति की कीमत 1,500 से लेकर 20000 रुपए तक है। साथ ही साथ उन्होंने बताया की बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की जाती है। खासकर स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर श्रद्धा के साथ पूजा – अर्चना की जाती है। मांग को देखते हुए इस बार मध्यम आकार की मूर्तियों का निर्माण अधिक संख्या में की गई है। जो अलग – अलग गांव एवं मोहल्लों में स्थापित की जायेगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
