
अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख बदमिया देवी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यो की बैठक आयोजित की गई। पर बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो के द्वारा जोरदार विरोध हुआ। इसका मुख्य कारण बैठक में सीडीपीओ सरोज हांसदा,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा छवि,बीईओ महेंद्र प्रसाद सिंह,पीएचईडी,विद्युत विभाग समेत अन्य कई विभागों के पदाधिकारी के अनुपस्थित रही। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियो के द्वारा इसका जोरदार विरोध किया गया और कहा कि अगर संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित नही रहेगें तो फिर समस्या किसको बताया जायेगा। बैठक में धमना मुखिया प्रतीक शर्मा,बोड़वा मुखिया अशोक यादव,छापा मुखिया पप्पू यादव सहित पंसस ने कहा कि पंचायत समिति की यह चौथी बार बैठक हुई है लेकिन पूर्व के बैठक में जो समस्या रखी गई थी उन समस्याओ के समाधान पर किसी भी पदाधिकारी की नजर नही गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा हंगामा मचाये जाने पर बीडीओ रविजी ने जनप्रतिनिधियो को शांत करते हुये कहा कि जो भी पदाधिकारी बैठक में शामिल नही हुये है वैसे पदाधिकारियों पर शत प्रतिशत कार्रवाई की जायेगी। बैठक में धमना मुखिया ने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.अरूण कुमार से धमना स्वास्थ्य केंद्र मे स्वास्थ्य सुविधा की कमी,अस्पताल भवन में भूसा,मवेशी बांधने सहित कई सवाल उठाये। बैठक में जनप्रतिनिधियो ने आंगनबाड़ी केंद्रो में कागजी खानापूर्ति,बीईओ का स्कूलों मे निरीक्षण नही करना,पेयजल की समस्या को रखा। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियो के उठाये गये सवालों पर कहा कि जो भी पंचायत से जुड़ी समस्या है उन सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा ताकि पंचायत का विकास हो सके।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
