• Sun. Feb 22nd, 2026

नवादा में विशाल नए रेमंड शोरूम का हुआ उद्घाटन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

– दूल्हे राजा हो जाइये तैयार, रेमंड के नये शोरूम आपके सपनों को करेगा साकार
– बड़े शहरों की तरह नये लुक और नये अंदाज में रेमंड शोरूम का नवादा में हुआ उद्घाटन
– 13 वर्षों के बाद अब भव्य शोरूम में मिलेगा पुरूषों का मनपसंद कलेक्शन
– अग्रवाल परिवार के संयुक्त प्रयास से नवादा वासियों को मिला भव्य रेमंड शोरूम का सौगात।

नवादा -: नवादा में नया रेमंड शोरूम का उद्घाटन रामनगर मुहल्ले में भव्य रुप से किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन अग्रवाल परिवार की पद्मा अग्रवाल ने फीता काटकर किया, वहीं राजीव नयन ने नारियल फोड़कर नात्मस्क किया। इस नये शोरूम के उद्घाटन मौके पर भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस शोरूम में बेहतरीन गुणवत्ता वाले कपड़ों के व्यापक कलेक्शन और रेमंड रेडी टू वियर, पार्क एवेन्यू, रेमंड के पार्क्स व एथनिक्स जैसे परिधान ब्रांड उपलब्ध हैं। लक्जरी अनुभव के इच्छुक ग्राहकों के लिए इस शोरूम में मेड टू मेजर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। शोरूम के अंदर चारों ओर देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जेंटलमैन का वार्डरोब हो, जहां कैजुअल, वर्क वियर एवं सेलिब्रेशंस के लिए बेहतरीन डिजाइन वाले, रेडी टू वियर परिधान उपलब्ध हैं। ग्राहक रेमंड कस्टम टेलरिंग सर्विसेज का लाभ उठाकर शूटिंग एवं शर्टिंग फैब्रिक्स व टेलर शर्ट्स, पतलून, सूट्स, कुर्ता, बंडी की श्रृंखला में से अपने व्यक्तिगत स्टाइल के अनुरूप पोशाक बनवा सकते हैं। स्टोर में रेमंड का एथनिक्स भी है, जो एक एथनिक वियर ब्रांड है, साथ ही विशेष अवसरों के लिए कुर्ता, शेरवानी, बंदगला, इंडोवेस्टर्न में कई विकल्प लोगों को आकर्षित करता है। लूक को पूर्णता देने के लिए शानदार एसेसरीज की व्यापक रेंज भी है जैसे टाई, बेल्ट, बाउज, कफ लिंक, एव पॉकेट स्क्वायर के साथ-साथ दूल्हे के लिए वेडिंग एसेसरीज की सभी आधुनिक रेंज उपलब्ध है। यदि आप भी आधुनिक कलेक्शन वाले मेन्सवियर की शॉपिंग करना चाहते हैं तो इस नये रेमंड शोरूम में अवश्य पधारें। स्टोर पर पेशकशों की विस्तृत श्रृंखला आगामी त्योहारी मौसम, शादी के अवसरों और उत्सवों विशेष उपहार का लाभ भी देने की तैयारी है। कंपनी के अधिकारी बताते हैं कि रेमंड शोरूम अपने ग्राहकों के लिए स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करती है और अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे सुरक्षित खरीदारी का वातावरण सुनिश्चित करती है। ग्राहक नवीन कुमार सिन्हा उर्फ छवि जी व राजेश कुमार मुरारी आदि ग्राहकों ने बताया कि बड़े शहरों की तरह नवादा में रेमंड शोरूम खुलना किसी सौगात से कम नहीं है। यहां जिस तरह से आधुनिक कलेक्शन देखने को मिला उससे यह साफ हो गया है कि अब बड़े शहरों में रेमंड कपड़ों की खरीदारी करने जाने की जरूरत नहीं है। गौरतलब हो कि पिछले 13 वर्षों से अग्रवाल परिवार के द्वारा नवादा में रेमंड शोरूम छोटे पैमाने पर संचालित हो रहा था, जिसे अब अग्रवाल परिवार ने नये लुक और नये अंदाज में जिलेवासियों को इसका विस्तार कर सौगात के रुप में दिया है। इसके उद्घाटन मौके पर रेमंड कम्पनी के जोनल हेड रिटेल ऑपरेशन नमन कुमुद, क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, रंजीत कुमार एरिया मैनेजर रिटेल, दीपक प्रियदर्शी रीजनल विजुअल मर्चेंडाइजर, मितेश समैयार एरिया मैनेजर इंदु भूषण, अमित, मनोज कांत सिन्हा, नीतीश दुबे तथा अरविन्द कुमार तथा संचालक राजीव नयन, अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विनित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल के अलावा निरंजन सिंह, राजेश कुमार गुड्डू, रोहित अग्रवाल, श्याम अग्रवाल तथा गौरव कुमार सहित सैकड़ों ग्राहक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *